ATM का पिन हमेशा 4 डिजिट का ही क्यों होता है? Why ATM has only 4 digits?

 



हैलो दोस्तो,

       स्वागत है आपका अपने इस ब्लॉग में जहा आपको अनेकों रोचक जानकारियां मिलती हैं। ऐसी ही एक अनोखी और रोचक जानकारी मैं आपके लिए इस ब्लॉग में लेकर आया हुं।

अगर यह पोस्ट आपको पसंद आए तो ब्लॉग को फॉलो करें और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

दोस्तों आपने ATM का उपयोग तो किया ही होगा, कोई भी ऐसा शायद ही होगा, जिसने ATM नहीं देखा या उसका उपयोग नहीं किया होगा। आजकल बैंक बार बार ना जाना पड़े इसलिए लोग पैसे निकालने के लिए ATM का उपयोग करते हैं।


दोस्तों जब हम ATM से पैसे निकालते हैं, तो उसके लिए 4 अंकों का पिन मांगा जाता है। यह पिन कोड ही आपके ATM कार्ड को सुरक्षा प्रदान करता है।

क्या अपने कभी सोचा है, कि ATM का पिन हमेशा 4 डिजिट का ही क्यों होता है?

image source --- www.pexels.com


क्या पिन 4 अंकों से ज्यादा या कम का नहीं हो सकता ?

क्या अपने कभी इस प्रश्न का उत्तर जानने की कोशिश की।

दोस्तों इससे पहले मैं आपको एक जानकारी बता देता हूं, कि विश्व का पहला ATM 1967 में लंदन में लगाया गया था।

John Shepherd-Barron ने ही ATM का अविष्कार किया था। 

जब उन्होंने ATM का अविष्कार किया था, इस समय यह पिन नंबर 6 अंकों का होता था।

लेकिन John Shepherd-Barron की पत्नी को यह 6 अंकों का पिन याद नही रह पता था, इसलिए उन्होंने सिर्फ 4 अंकों का पिन ही पासवर्ड के रूप में निर्धारित कर दिया। उनकी पत्नी की वजह से ही दुनियाभर में ATM का पिन केवल 4 अंकों का ही होता है। उनकी पत्नी का यह मानना था, कि ATM का 6 अंकों का पिन काफी बड़ा है और याद रखने में मुश्किल है।

भला वो अपनी पत्नी की बात कैसे ताल सकते थे, तो उन्होंने पिन को केवल 4 अंकों का ही रखा, जो की आजतक पूरी दुनियां में केवल 4 अंकों का ही होता हैं।


तभी से ATM के लिए पिन हमेशा 4 डिजिट का ही होता है।

इससे ज्यादा का पिन नहीं होता है।


है ना दोस्तों कमल की जानकारी ।

दोस्तों ये जानकारी ऐसी होती हैं, कि हम इनका उपयोग दैनिक जीवन में रोज करते हैं, लेकिन कुछ छोटी छोटी जानकारी हमे पता नही होती।अगर आप उनको जान लेते हैं, तो आपको काफी अच्छा भी लगता है।

दोस्तों आपको अगर यह पोस्ट पसंद आए तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और फॉलो करना ना भूलें ताकि आपको ब्लॉग की पोस्ट आसानी से मिलती रहें ।

धन्यवाद।


Comments

Popular posts from this blog

भारत में मोबाईल नंबर केवल 6,7,8,9 से ही क्यों शुरू होते हैं? Biscuits में Hole क्यों होते हैं?

क्यों महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट हेलमेट पर भारतीय झंडे का Image नहीं बना हुआ? साधु संत और ऋषि मुनि सिर्फ हल्के पीले रंग रंग के वस्त्रों को ही क्यों धारण करते है?

आधार कार्ड में हमारी फोटो साफ क्यों नहीं होती है?